महिला किसान कंचन वर्मा और शिवलता मेहता को कर्नाटक में सम्मानित किया गया
दोनों किसानों ने गेंहू और चने की खेती में नए तरीके को ईजाद कर रिकॉर्ड पैदावार ली
होशंगाबाद. होशंगाबाद में खेती के नए तरीके ईजाद कर गेंहू और चने की रिकॉर्ड पैदावार लेने वाली दो महिला किसानों ने मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्हें गुरुवार को कर्नाटक में पीएम मोदी ने कृषि कर्मण अवार्ड से सम्मानित किया है।
होशंगाबाद की इन महिला किसानों ने 2016-17 के लिए गेहूं उत्पादन एवं वर्ष 2017-2018 के लिए दलहन उत्पादन में उत्कृष्ट उत्पादन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के तुमाकुरू में आयोजित समारोह में प्रदान किया। प्रदेश का नाम होशंगाबाद जिले की दो महिलाओ ने गौरान्वित किया है। इसमें गेहूं उत्पादकता श्रेणी में कंचन वर्मा एवं दलहन उत्पादकता श्रेणी में शिवलता मेहता को ये पुरस्कार दिया गया।
जब कंचन वर्मा के सामने पीएम मोदी
कृषि कर्मण अवार्ड लेने कंचन वर्मा मंच पर पहुंचीं तो पीएम मोदी ने उन्हें सम्मानित करने के बाद हाथ जोड़ लिए। किसान कंचन वर्मा अवार्ड लेने के बाद झुककर पीएम के पैर छूने लगीं। इस पर पीएम मोदी पीछे हटे और खुद हाथ जोड़ कर झुक गए। कंचन वर्मा ने ट्रैक्टर और हल से गेहूं की बुआई नहीं की है, उन्होंने हाथ से गेंहू के बीज बोए और एक हेक्टेयर में 44 क्विंटल की पैदावार कर रिकॉर्ड बनाया।